Wednesday, May 13, 2026
41.1 C
Bhopal

ग्वालियर में 28 कबूतरों की बेरहमी से हत्या

ग्वालियर में बुधवार शाम 28 कबूतरों की हत्या का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने छत के रास्ते घर में पहुंचकर पालतू कबूतरों की गर्दन मरोड़ दी। कबूतरों के चीखने की आवाज पर उनकों पालने वाली महिला छत पर पहुंची। उसे पड़ोसी छत से भागते हुए नजर आया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग को मामले की सूचना दी। पशु चिकित्सकों द्वारा कबूतरों का परीक्षण किया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

शहर के सिंधिया नगर स्थित सरकारी मल्टी के ब्लॉक 8-C में रहने वाली काजल रॉय ने कबूतर पाल रखे हैं। उनके पास 50 से ज्यादा कबूतर हैं। रात के समय जब वह सो रही थीं तभी उनको कुछ आहट सुनाई दी। कबूतरों के चीखने की आवाज सुनकर काजल छत पर पहुंची तो पड़ोसी मोहित खान व एक अन्य उनकी छत से भागते दिखा। अंदर जाकर देखा तो केज में 28 कबूतर मृत पड़े हुए थे। काजल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना दी।

आए दिन के विवाद पर ली 28 निर्दोष की जान

पुलिस पूछताछ के दौरान कबूतर पालक काजल ने बताया कि पड़ोसी युवक मोहित खान से आए दिन विवाद होता रहता है। उसी की खुन्नस के चलते उसने इस बात का बदला कबूतरों की जान लेकर लिया है। पुलिस ने 28 कबूतरों के मेडिकल परीक्षण के बाद उनके शवों को कबूतर पालक को देते हुए जमीन में दफनाया है। फरियादी काजल राय की शिकायत पर मोहित खान व अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामले में एएसपी निरंजन शर्मा के कहा है कि, सिंधिया नगर के एक घर में 28 कबूतरों की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी गई है। कबूतर पालक ने पड़ोसी मोहित काे छत से भागते हुए देखा था। पुलिस ने मोहित खान सहित दो पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...

पति के जेठानी से अवैध संबंध और भतीजे की गंदी हरकत: न्याय के लिए एसपी दफ्तर पहुंची महिला

​ग्वालियर/डबरा: डबरा की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल...

Topics

भोपाल: करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img