Saturday, May 16, 2026
31.1 C
Bhopal

बैंककर्मी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक बैंक में काम करने वाली युवती ने अपने पूर्व सहकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

पुलिस को शिकायत में युवती ने बताया कि बैंक में काम के दौरान साल 2020 में उसकी पहचान मकरेन्द्र त्रिवेदी (निवासी निपानिया) से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और 2021 में मकरेन्द्र ने उसे अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। उसने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वह अपने परिवार से बात कर शादी करेगा।

इसके बाद दोनों ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। इस दौरान मकरेन्द्र शादी की बात टालता रहा और युवती से कई बार पैसे भी लिए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो मकरेन्द्र बहाने बनाने लगा। बाद में उसने मारपीट भी की और फिर युवती के चरित्र पर सवाल उठाने लगा।

युवती का आरोप है कि मकरेन्द्र के भाई ने कुछ पैसे वापस जरूर किए, लेकिन मकरेन्द्र ने न सिर्फ शादी से इनकार किया बल्कि बदनामी की धमकी भी दी। मार्च 2025 में आखिरी बार जब युवती ने शादी की बात की, तो उसने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया और विवाद करने लगा।

कुछ दिन पहले पीड़िता को मकरेन्द्र की किसी अन्य युवती से नजदीकियों की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img