Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

युवती ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती का झांसा देकर युवकों को मिलने बुलाया और फिर अश्लील वीडियो बना लिया

सोशल मीडिया पर दोस्ती का झांसा देकर युवकों को बुलाकर ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली करने वाले गैंग का मुहाना थाना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मिलकर बाहरी जिलों से युवकों को जयपुर बुलाते थे और उन्हें बंधक बनाकर मारपीट, वीडियो रिकॉर्डिंग और लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

इस पूरे मामले में पुलिस ने अब एक्शन लिया है। पीड़ित युवक राहुल सैनी, झुंझुनूं ने रिपोर्ट में बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर प्रियंका नामक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। बातचीत बढ़ने के बाद 26 जुलाई को युवती ने उसे जयपुर स्थित फ्लैट में मिलने बुलाया। वहां पहुंचने पर प्रियंका के साथ दो युवक पहले से मौजूद थे, जिन्होंने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसके पिता से पैसे मांगने की धमकी दी गई, कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीडित ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी सहायता और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने घटनास्थल की पहचान की और आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि यह गैंग विशेष तौर पर उन युवकों को निशाना बनाता था, जो जयपुर के बाहर के जिलों से होते हैं और बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं करते।

टीम ने युवती प्रियंका उर्फ पिंकी जिला धौलपुर, गैंग लीडर रणजीत सिंह और उसके साथी पंकज सिंह को गिरफ्तार किया। तीनों की गिरफ्तारी आदर्श कॉलोनी, करौली व टोडपुरा ,धौलपुर क्षेत्र से की गई। आरोपियों से पीड़ित युवक का लूटा गया आईफोन भी बरामद किया गया है। जयपुर दक्षिण पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को लेकर सभी थाना प्रभारियों को पहले ही सतर्क किया गया था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img