Friday, October 16, 2026
30.9 C
Bhopal

45 इलाकों में असर; द्वारकानगर, गोविंदपुरा, बीडीए-पंचशील में नहीं होगी सप्लाई

राजधानी भोपाल के करीब 45 इलाकों में शुक्रवार को 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी।

जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें सर्वधर्म, ऋषिपुरम, गोविंदपुरा, बीडीए, पंचशील, प्रियंका होम्स, महामाई का बाग जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए वे समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा दें। ताकि, उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 7 से 8 बजे तक मीनाक्षी अपॉर्टमेंट, रिगालिया, रॉयल अपॉर्टमेंट, कलेक्टोरेट एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पंचशील फेस-1, ऋषिपुरम फेस-2, स्टार एवेन्यू, राजीव पैलेस, अजय हाइट्स एवं आसपास।
  • सुबह 9.30 से शाम 4 बजे तक मिसरोद, चिनार ड्रीम सिटी, ब्रिटिश पार्क कॉलोनी एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पतंजलि कॉलोनी, सागर बंगलो, बीडीए, गोविंदपुरा, बंजारा बस्ती, न्यू जेल रोड एवं आसपास के क्षेत्र।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कमल नगर, जैन कॉलोनी, लाल क्वार्टर, सिल्वर स्टेट एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सर्वधर्म सी सेक्टर, प्रियंका होम्स, गुड शेफर्ड, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन, कबीरा अपॉर्टमेंट एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पुष्पा नगर, एलआईजी क्वार्टर, 80 फीट रोड, महामाई का बाग एवं आसपास।
  • दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक राजेंद्र नगर, द्वारकानगर, कृष्णा नगर एवं आसपास।

Hot this week

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक...

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

Topics

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img