Friday, October 16, 2026
30.9 C
Bhopal

भोपाल में अवैध प्लाटिंग, मंत्री को देख भाग निकले

भोपाल के करोंद इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर गुरुवार को मंत्री विश्वास सारंग औचक निरीक्षण करने निकले। जैसे ही मंत्री एक जगह पर पहुंचे, उन्हें देख अवैध प्लाटिंग कर रहे लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। इस गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मंत्री सारंग ने एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव और आदित्य जैन से कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।

मंत्री सारंग शाम को एसडीएम-तहसीलदारों के साथ निरीक्षण करने निकले थे। उन्होंने करोंद, पलासी, बड़वाई और रसुल्ली क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देखा कि भू-माफिया शासकीय भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। जिसे उन्होंने तत्काल रुकवाया।

मंत्री सारंग ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे मामलों पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके से जमीन नापने के संसाधन भी मिलें।

भू-माफियाओं में मची अफरा-तफरी निरीक्षण के दौरान भू-माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। मंत्री सारंग को आते देख एक वाहन में सवार संदिग्ध लोग अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया। उन्होंने अधिकारियों को अवैध प्लॉटिंग और कब्जों के खिलाफ प्राइवेट लैंड एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-माफियाओं पर कड़ी नजर रखने और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की बात कही।

जिम्मेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई

मंत्री सारंग ने जिम्मेदार अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि नगर निगम और राजस्व को कई दिनों से इस मामले में शिकायत की गई थी। जिस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं गई थी।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img