Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में पुलिस कस्टडी से भागा चोर

भोपाल की कोहेफिजा थाने पुलिस के दो जवान चोरी के आरोपी को मेडिकल के लिए जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर आरोपी ने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया। फिर पुलिस जवानों के सामने ही उसने दौड़ लगाई और फरार हो गया। हबीबगंज पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी चोर की तलाश की जा रही है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि, भागने वाले चोर का नाम जयंत उर्फ छोटू है, जो विदिशा का रहने वाला है। कोहेफिजा में हुई चोरी के संबंध में पूछताछ के लिए छोटू और उसके साथी को पुलिस रिमांड पर लिया था। गुरुवार दोपहर पुलिस जवान छोटू और उसके साथी को मेडिकल के लिए 1250 अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इस बीच यह घटना हुई।

हबीबगंज थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का रूट ट्रेस किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी निगरानी बढ़ा दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छोटू और उसके साथी को निशातपुरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने कोहेफिजा क्षेत्र की चोरी कबूली थीं। इनके खुलासे के लिए एक दिन पहले ही कोहेफिजा पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया था।

सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही पुलिस

बताया गया है कि अस्पताल परिसर में एक बार पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। उस समय एक आरोपी टॉयलेट की खिड़की से कूदकर भाग निकला था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने टॉयलेट की खिड़की के पास सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। ताकि खिड़की पर निगरानी रखी जा सके। पुलिस यहां के फुटेज चेक कर रही है।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img