Tuesday, August 25, 2026
26.1 C
Bhopal

किराए की लग्जरी कार से चोरी करने वाले गिरफ्तार

भोपाल की अवधपुरी पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपए कीमत की सेंटिंग प्लेट बरामद की गई है। गिरोह का संचालन नगर निगम कर्मचारी का बेटा करता था। आरोपी चोरी के लिए किराए की लग्जरी कारों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी आरोपी बनाया है।

अवधपुरी थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि एक दिन पहले ठेकेदार इंदल सिंह सिकरवार शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वह मकान बनाने का ठेका लेते हैं। वेदवती कॉलोनी स्थित साइट पर काम चल रहा है। वहां से उनकी करीब 90 सेंटिंग प्लेट चोरी हुई हैं। मामला दर्ज कर पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें चोर थार कार से आते दिखाई दिए। पुलिस ने नंबर से कार ट्रेस की, जो ट्रेवल्स की निकली।

ट्रेवल्स ऑफिस से मिला आरोपियों का पता

पुलिस टीम ट्रेवल्स पर पहुंची तो पता चला कि चोरों ने कार किराए पर ली थी। वहां से मिले आधार और ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी से पुलिस ने चोरों को ट्रेस किया। पुलिस ने उदय नागले, सिद्धांत भटनागर (नगर निगम कर्मचारी का बेटा) सहित उनके दो नाबालिग साथियों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने चोरी की प्लेट कबाड़ी नसीम खान को बेच दी हैं। करीब एक लाख कीमत की प्लेट कबाड़ी ने 45 हजार में खरीदी थी।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img