Thursday, October 15, 2026
31.5 C
Bhopal

हॉस्पिटल से 50 फीट दूर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग

भोपाल के अवलिया ईंटखेड़ी में शुक्रवार रात डेढ़ बजे एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई एयर कंडिशनर, फ्रीज, पंखें, कूलर, वॉशिंग मशीन, वाटर हीटर समेत बिजली से जुडे़ उपकरण जल गए। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

जानकारी के अनुसार, लक्की इंटरप्राइजेस में आग लगी। इससे करीब 50 फीट की दूरी पर ही आरोग्य निधि मल्टीस्पेशिलटी हॉस्पिटल भी है। यदि आग ज्यादा फैलती तो बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती थी। आग लगने की सूचना मिलते ही छोला फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग तो बुझा ली गई, लेकिन तब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था। दुकान-गोदाम से एक गैस सिलेंडर भी मिला। यह दुकान साजिद अली की है। फायरकर्मियों को आग लगने की सूचना परवलिया थाना की रात्रि कालीन गश्त कर रहे एसआई अजय चंद्रवंशी ने दी थी। इसके बाद फायर टीम मौके पर पहुंची।

आग-पानी से नुकसान पहुंचा फायर फाइटर पंकज यादव समेत अन्य दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इसके बाद जब टीम अंदर पहुंची तो बड़ी संख्या में सामान खराब हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के अंदर ही गोदाम है। जहां पर एसी, फ्री, वॉशिंग, एलसीडी, कूलर, पंखें, वाटर हीटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा था। अधिकांश सामान आग से जल गया। वहीं, जो बचा वह पानी की वजह से खराब हो गया।

मीटर में आग लगने से भड़की आगप्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुकान-गोदाम में आग लगने की वजह मीटर में शार्ट सर्किट सामने आया है। बिजली मीटर में आग लगने के बाद आग भड़क गई और फैल गई। इससे नुकसान हुआ है।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img