Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

9 साल से लिव इन पार्टनर पर रेप की FIR

खंडवा में एक 25 साल की युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया हैं। युवती हाईस्कूल में थी, उस दौरान आरोपी उसी स्कूल में टीचर था। वह 16 साल की उम्र में आरोपी के संपर्क में आ गई थी। आरोपी 9 साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को राउंडअप कर लिया हैं।

मामला थाना हरसूद का है, पीड़िता ने बताया कि आरोपी वशीम शेख निवासी NVDA कॉलोनी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है। वह जून 2016 में कक्षा दसवीं में पढ़ती थी, तब से आरोपी यौन शोषण करता आ रहा है। आरोपी ने बहला-फुसलाकर शादी करने की बात कहीं और उसी निजी स्कूल में ही दुष्कर्म किया।

टीआई राजकुमार राठौर के मुताबिक, युवती की शिकायत पर वशीम शेख को अपहरण, दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट में आरोपी बनाया है। आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है।

पहले भी चर्चित रहा मामला, टीआई सस्पेंड, भाजपा नेता पर केस

युवती ने शनिवार को प्रेमी वसीम शेख के खिलाफ हरसूद थाने में एफआईआर कराई है। इससे पहले भी वह प्रेमी के खिलाफ थाने पहुंची थी। युवती ने तत्कालीन टीआई अमित कोरी पर आरोप लगाया था कि वे लगातार पीछा करते है। सोशल मीडिया पर चैटिंग करते है, वीडियो कॉल करके परेशान करते है। यहां तक की उसके साथ छेड़छाड़ कर चुके है। इसकी शिकायत एसपी मनोज कुमार राय से की।

एसपी राय ने शिकायत मिलने के बाद 26 नवंबर को हरसूद टीआई अमित कोरी को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में फिलहाल विभागीय जांच चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, युवती यदि शिकायत वापस नहीं लेती है तो निलंबित टीआई कोरी के खिलाफ भी एफआईआर हाे सकती है।

इसी सिलसिले में हरसूद बीजेपी के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष प्रीतम डोडवा के खिलाफ भी 28 नवंबर 2024 को एफआईआर हुई थी। प्रीतम ने टीआई कोरी के सस्पेंड होने के बाद उनका फेवर लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। इस पोस्ट में थाने का सीसीटीवी फुटेज था, जिसमें पीड़िता युवती और उसके परिवार जन की पहचान उजागर हो रही थी। टीआई राजकुमार राठौर का कहना है कि भाजपा नेता के खिलाफ प्राइवेसी के उल्लंघन संबंधी धारा में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में फिलहाल इन्वेस्टिगेशन हो रही हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img