Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

सेक्स रैकेट के लिए पुलिस से ‘सेटिंग’ का दावा

ग्वालियर में एक स्पा सेंटर पुलिस से ‘सेटिंग’ का हवाला देकर सेक्स रैकेट चला रहा था। मैनेजर समेत स्टाफ के लोग कस्टमर्स को यकीन दिलाते थे कि यह जगह पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि वे पुलिस को ‘महीना’ देते हैं।

‘द हीलिंग हैंड मसाज थैरेपी’ नाम का यह स्पा और मसाज पार्लर एसपी ऑफिस के ठीक पीछे पटेल नगर में चल रहा था। रविवार दोपहर पुलिस की रेड में यहां से 6 कॉल गर्ल्स समेत 10 लोग पकड़े गए। इनमें दो ग्राहक भी शामिल थे, जो आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि कॉल गर्ल्स को दिल्ली से बुलाकर एक महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर काम कराया जाता था। एक महीने के बाद इन्हें बदल दिया जाता था। कॉल गर्ल्स को प्रति ग्राहक एक हजार रुपए मिलते थे।

स्पा मैनेजर ने बताया कि वह ग्वालियर में चार महीने से सेक्स रैकेट चला रहा था। कुछ ही दिन में अड्डा बदलने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने रेड कर दी। दिल्ली के अलावा बंगाल, उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा के साथ ही ग्वालियर की लड़कियां भी देह व्यापार में शामिल थीं।

कॉल गर्ल्स से पूछताछ जारी पुलिस गिरफ्तार कॉल गर्ल्स को लेकर सोमवार दोपहर स्पा सेंटर पहुंची। यहां युवतियों ने पुलिस को अपने ठहरने की जगह, उनसे संबंधित सामग्री और दस्तावेजों की जानकारी दी। एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया

मसाज पार्लर से अनैतिक देह व्यापार का अड्‌डा पकड़ा गया है। विस्तार से पूरे मामले की जांच की जा रही है। लड़कियां कौन हैं और यहां कैसे आईं, यह भी पूछताछ की जा रही है।

मसाज के साथ अन्य सर्विस की बात कही ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया- ‘द हीलिंग हैंड मसाज थैरेपी’ स्पा एंड मसाज सेंटर में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने मानव तस्करी की आशंका भी जताई थी। इस पर क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस की टीम बनाई। एक सिपाही को पंटर (ग्राहक) बनाकर मसाज पार्लर भेजा। नोटों के सीरियल नंबर दर्ज कर उसे ढाई हजार रुपए दिए।

पंटर ने स्पा सेंटर में मसाज के साथ अन्य सर्विस लेने की बात कही। इस पर मैनेजर ने उसे लड़कियां दिखाईं। डील फिक्स होने पर पंटर ने भुगतान कर दिया। उसका इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने रेड कर दी।

स्पा सेंटर किराए पर लेकर चला रहे थे रैकेट

पुलिस की रेड में 6 कॉल गर्ल्स, दो ग्राहक और मैनेजर समेत संचालक को हिरासत में लिया गया। एक पेटी में आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल, हिसाब-किताब की डायरी और नकद रुपए बरामद किए गए।

पूछताछ में मैनेजर ने अपना नाम देवेंद्र शर्मा निवासी मुंबई बताया। उसने बताया कि वह यहां 25 हजार रुपए में नौकरी करता है। सेंटर को प्रतेश चौरसिया निवासी ग्वालियर ने किराए पर दिया है। पकड़े गए ग्राहकों के नाम संकेत बंसल और देवेंद्र गुर्जर (दोनों ग्वालियर निवासी) हैं।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img