Monday, September 28, 2026
20.5 C
Bhopal

बैरागढ़ में फाटक रोड पर बार-बार लग रहा जाम, ओवरब्रिज के बजाय अंडरब्रिज बनाने की उठी मांग

संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के फाटक रोड पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। ट्रेनों का आवागमन पहले की तरह सुचारू हो चुका है। ट्रेनों की आवाजाही बढ़ने के साथ बार-बार फाटक बंद होने की नौबत आती है, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने यहां पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए बैरागढ़ वासियों से चर्चा की थी। इनमें से कुछ लोगों ने ओवरब्रिज के बजाय अंडरब्रिज निर्माण की मांग की थी, हालांकि कुछ लोग ओवरब्रिज के लिए भी सहमत थे।अब रेल सुविधा संघर्ष समिति ने भी यहां पर अंडरब्रिज निर्माण की मांग उठाई है। समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी ने इस संबंध में भोपाल मंडल रेल प्रबंधक सौरव बंधोपाध्याय को पत्र लिखकर अंडरब्रिज निर्माण करने की मांग की है। आसनानी ने कहा है कि अंडरब्रिज बनने से नागरिकों को सुविधा हो जाएगी। 90 फीसद तक यातायात की समस्या का निदान निकल आएगा।

आरओबी बनने से होगी तोड़फोड़रेल सुविधा संघर्ष समिति का मानना है कि फाटक रोड पर ओवरब्रिज बनाने से बड़ी संख्या में दुकानों को तोड़ना पड़ेगा। इससे नागरिकों को नुकसान होगा। व्यापारी भी चाहते हैं कि अंडरब्रिज का निर्माण किया जाए। हालांकि विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि प्रस्तावित आरओबी योजना के तहत दुकानों के निर्माण का भी प्रावधान किया जा रहा है, जिनकी दुकान टूटेगी उन्हें मुआवजा के रूप में ब्रिज के नीचे ही दुकान दी जाएगी। कुछ समय के लिए परेशानी होगी, लेकिन बाद में सुविधा हो जाएगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img