Friday, October 2, 2026
27.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर महिला से रेप

इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने एक शादीशुदा महिला से रेप करने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती की।

फिर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने पति से महिला का तलाक भी करा दिया। लेकिन शादी नही की। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।आजाद नगर पुलिस ने 25 साल की महिला की शिकायत पर अनुराग चौहान पर रेप का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती है। पहले वह अपने पति ओर बेटी के साथ किराये से इलाके में रहती थी। यहां नजदीक ही अनुराग रहता था। पति आए दिन विवाद कर मारपीट करता।

अनुराग को यह बात पता थी। एक दिन उसने कहा कि वह उसके पति के बारे में जानता है। वह अच्छा व्यवहार नहीं करता।

इसके बाद उसने दोस्ती की और कहा कि पति से तलाक दिलवाकर खुद शादी कर लेगा। पीड़िता उसकी बातों में आ गई। 6 फरवरी 2022 को जब घर पर कोई नही था। इस दौरान अनुराग आया ओर रेप किया।

बाद में आरोपी शादी की बात करते हुए कई होटलों में ले जाकर गलत काम करता रहा। अनुराग के कहने पर पीड़िता ने पति को लेकर कोर्ट में तलाक का आवेदन लगा दिया। जिसमें 21 सिंतबर 2024 को तलाक हो गया।

इसके बाद अनुराग से शादी करने का कहा तो उसने कुछ दिन बाद शादी की बात कही। बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया। कुछ दिन पहले अनुराग ने जान से मारने की धमकी दी और मिलना बंद कर दिया। पीड़िता ने मामले में केस दर्ज कराया है। छात्रा से किया रेप भंवरकुआ पुलिस ने भी एक छात्रा से रेप के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा निजी कॉलेज से टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रही है। उसकी पहचान मार्च 2023 में इंस्टाग्राम पर अनिल बघेल निवासी अभिनव नगर से हुई। अनिल ने पहचान बढ़ाने के साथ अप्रैल 2023 में रेप किया।

इसके बाद अक्टूबर में अनिल से बात बंद कर दी। तीन माह पहले अनिल कॉल करता तो उठाती नही। 25 जनवरी को आरोपी ने काॅल कर हत्या की धमकी दी। तब डर के चलते सहेली के यहां चली गई। अगले दिन तीन ईमली बस स्टेंड से अनिल ने रोका ओर अपने साथ रूम पर ले गया और रेप किया, बाद में उसने मारपीट की। वहां से निकलने के बाद परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अनिल पर केस दर्ज किया है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img