Thursday, May 7, 2026
37.1 C
Bhopal

कार में बैठकर कर रहा था अश्लील हरकतें

इंदौर के तिलक नगर में एक कार सवार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी ने कार के अंदर निर्वस्त्र होकर हरकतें की। पुलिस अब गाड़ी नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

तिलक नगर पुलिस ने रहवासी राजेश परिहार और अन्य रहवासियों की शिकायत पर अज्ञात कार ड्रायवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजेश ने पुलिस को बताया कि सभी ग्रेटर बृजेश्वरी के निवासी है। उन्हें रात में करीब 9 बजे घर के बाहर घूमते हुए एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिती में दिखा। वह चिल्लाने पर कार लेकर वहां से भाग गया। बाद में सीसीटीवी कैमरे चेक किए। आरोपी घर के बाहर कार पार्क कर उसमें अपने कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें कर रहा था। पुलिस अब पूरे मामले में जांच कर रही है।

रेप पीड़िता को धमकाया

द्वारकापुरी पुलिस ने 31 साल की रेप पीड़िता को धमकाने के मामल में मिलिंद खुटाले और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक जुलाई 2024 में उसने मिलिंद के खिलाफ रेप की शिकायत गांधी नगर में की। इसके बाद उसे लगातार प्रकरण में धमकी मिल रही थी।

4 अक्टूबर 2024 में भी आरोपी ने कोर्ट के यहां धमकी दी। जिसमें एमजी रोड थाने पर आवेदन दिया। इसके बाद मंगलवार को एक आरोपी बाइक से उसके पीछे आया और कहां कि मिलिंद खुटाल पर लगाया रेप का केस वापस ले ले। नही तो बेटे को जान से खत्म कर देगे। पीड़िता ने बताया कि मिलिंद उसे धमकाने और कोर्ट से केस वापस लेने की बात पर लोगों को भेजता है।

Hot this week

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, PMO के दखल के बाद जांच शुरू

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...

Topics

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img