Tuesday, February 24, 2026
30.9 C
Bhopal

रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी चौथी मंजिल से कूदी

भोपाल में रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पति डॉक्टर के पास उनकी रिपोर्ट दिखाने गए थे। जब वे लौटे तो बेसमेंट में उनका शव पड़ा देखा। महिला पिछले 6 महीनों से बीमार थीं और डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

घटना शनिवार सुबह टीटी नगर इलाके की है। अनीता मंगल (61) तुलसी टावर के फ्लैट बी-401 में रहती थीं। वह एमईएस ( मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) के रिटायर्ड अधिकारी संजय मंगल की पत्नी थीं।

पति ने दरवाजा खटखटाया, अंदर से जवाब नहीं मिला संजय शनिवार सुबह डॉक्टर को मेडिकल रिपोर्ट दिखाने गए थे। अनीता घर में अकेली थी। पति जब लौटे तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने आस-पड़ोस से पूछताछ की और फिर बेसमेंट में जाकर देखा, जहां पत्नी का शव पड़ा मिला।

पत्नी की बीमारी के चलते भोपाल मेट्रो की नौकरी छोड़ी रिटायरमेंट के बाद संजय मंगल भोपाल मेट्रो में बतौर एक्सपर्ट सेवाएं दे रहे थे, लेकिन पत्नी की बिगड़ती हालत के चलते उन्होंने हाल ही में नौकरी छोड़ दी थी। उनका पूरा ध्यान पत्नी की देखभाल पर था, लेकिन मानसिक तनाव के चलते अनीता ने यह कदम उठा लिया।

महिला की दो बेटियां, एक विदेश में रहती हैं.. पुलिस के अनुसार, मृतका की दोनों बेटियां विदेश और गुड़गांव में रहती हैं। शव को मॉर्चुरी में रखा गया है और पोस्टमॉर्टम रविवार को परिजनों की मौजूदगी में किया जाएगा। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच की जा रही है।

Hot this week

डिजिटल अरेस्ट कर एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर से 2.52 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर | साइबर अपराधियों ने ठगी का अब तक...

भोपाल में बदमाशों का तांडव, 5 घरों में चोरी

​भोपाल | क्राइम रिपोर्टर राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र...

भोपाल: मसाजिद कमेटी ने तय किया ईद की नमाज का समय और फित्रा

​भोपाल | राजधानी भोपाल में ईद-उल-फित्र 2026 की तैयारियां...

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img