Wednesday, November 18, 2026
24.1 C
Bhopal

शादी के कार्ड पर छपवाई सोनिया-राहुल की फोटो

ग्वालियर में एक यूथ कांग्रेस के एक नेता की अपनी बहन की शादी के कार्ड पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फोटो छपवाई है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ छापी गई कांग्रेस नेताओं की फोटो वाला यह कार्ड वायरल हो रहा है।

इधर, भाजपा नेता रामेश्वर भदौरिया ने तंज कसा। कहा- वैसे तो राहुल गांधी की शादी नहीं हो रही थी। लेकिन, अब यूथ कांग्रेस के नेता ने अपनी बहन की शादी में राहुल गांधी का फोटो और सोनिया गांधी का आशीर्वाद देते हुए फोटो छपवा दिया है। हो सकता है अब शायद राहुल गांधी को सदबुद्धि आए और वह शादी कर लें। मुझे आशा है निश्चित रूप से वह शादी कर लेंगे।

संविधान की रक्षा कर रहे, इसलिए छपवाई फोटो

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश दंडोतिया की बहन की शादी 24 फरवरी को ग्वालियर में होने जा रही है। उन्होंने शादी के कार्ड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी का फोटो भी छपवाया है। योगेश दंडोतिया ने बताया-

बाबा साहब ने दलितों को समाज में बराबरी का स्थान दिलाने संविधान का निर्माण किया। वहीं संविधान की रक्षा के लिए आज राहुल गांधी देश भर में लड़ाई कर रहे हैं। ऐसे जननेता को जन्म सोनिया गांधी ने दिया है तो वह जगत माता होती है इसलिए दोनों के फोटो कार्ड पर छपवाए गए हैं।

भाजपा ने कहा-शायद अब उनकी शादी हो जाए

शादी के कार्ड पर राहुल गांधी के फोटो पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर भदौरिया का कहना है कि राहुल गांधी की शादी का कार्ड अभी तक नहीं छपा है, लेकिन कम से कम शादी के कार्ड पर उनका फोटो छप गया है। यह अच्छी बात है अब इस कांड से उनको सदबुद्धि मिलेगी और जल्द उनकी शादी हो हम यही प्रार्थना करते हैं।

Hot this week

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

Topics

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img