Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

इंदौर में 23 साल की युवती ने किया सुसाइड

इंदौर के श्रीराम नगर पालदा में रहने वाली युवती ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। । 3 फरवरी को युवती ने फांसी लगा ली थी। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थी। शनिवार को उसका एमवाय अस्पताल में पीएम हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पहले प्राइवेट फिर एमवाय में किया भर्ती भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक 23 साल की गार्गी पिता विनोद सुमन ने 3 फरवरी को घर में ही दुपट्टे से फांसी लगा थी। इस दौरान उसका भाई वहां पहुंच गया था। लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा और प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां इलाज के बाद 5 फरवरी को उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को दम तोड़ दिया।

परिवार में कोई परेशानी नहीं थी

भंवरकुआं थाने के राधेश्याम कनाडे ने बताया कि परिवार से पता चला कि वह मेडिकल की तैयारी कर रही थी। असफल होने के कारण उसे पढ़ाई का टेंशन हो गया था। संभवत: इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवती के बड़े पिता अनिल सुमन ने बताया कि गार्गी दो बार नीट की एग्जाम दे चुकी थी। इसके बाद वह बैंक की एग्जाम की तैयारी कर रही थी। वहां भी उसे कम नंबर आए। छोटे भाई की भी नौकरी लग गई थी। संभवत: इस वजह से वह परेशान थी। उसे पढ़ाई का टेंशन था। परिवार में ऐसी कोई परेशानी नहीं थी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img