Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

टीआई की गाड़ी ने बाइकों को टक्कर मारी, 3 घायल

निशातपुरा इलाके में पुलिस के वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़ंत में तीन बाइक सवार घायल हुए हैं। इनमें एक बाइक सवार का पैर टूट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक पुलिस के वाहन के नीचे फंस गई, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। टक्कर मारने वाले वाहन पर थाना प्रभारी की प्लेट लगी है।

यह सरकारी वाहन परवलिया थाने का बताया गया है। हादसा कैसे हुआ, निशातपुरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि भानपुर के पास परवलिया जाने वाले रास्ते पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से एक ही लेन पर ट्रैफिक चलाया जा रहा है। शुक्रवार-शनिवार दरम्यानी रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ। घटना के वक्त थाने का स्टाफ सरकारी वाहन से गश्त पर था।

एक बाइक दूर गिरी, दूसरी फंसी: हादसे का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक सड़क किनारे जा गिरी और दूसरी सरकारी वाहन के नीचे फंस गई। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img