Wednesday, June 17, 2026
30.4 C
Bhopal

दरिंदगी:बर्बरता की शिकार मूक-बधिर बच्ची ने दम तोड़ा, पीड़ा बता भी नहीं सकी

राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में बर्बरता का शिकार हुई 11 साल की मासूम (मूक-बधिर) बच्ची ने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। उसे हमीदिया के कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि दो सर्जरी के बाद भी डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

शनिवार को मर्चुरी पर मासूम की बुआ की आंखों से निकल रहे आंसू इस बेइंतहा दर्द की कहानी बयां कर रहे थे। इस बीच नरसिंहगढ़ पुलिस इस कोशिश में लगी रही कि फरियादी की किसी से बात न हो पाए। जैसे-तैसे उससे संपर्क हुआ। पहले तो वह टकटकी लगाए सभी को देखती रही, फिर पुलिस की तरफ इशारा करते हुए चुप हो गई। नाम पूछने पर पुलिस की ओर इशारा करते हुए कहा- सर बताएंगे।

पीएम के बाद कफन में लिपटा हुआ बाहर आया मासूम का शव देखकर बुआ बुरी तरह ​बिलख पड़ी। उसकी आंखों से गिर रहे आंसू शायद इस सिस्टम से न्याय मांग रहे थे। बिलखती हुई बुआ अपनी मासूम भतीजी का शव लेकर रवाना हो गई।

बुआ जाते-जाते बोलीं- हमाई बेटी छीन ली बुआ ने जाते समय अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा- बच्ची जंगल में खून से लथपथ मिली थी। वह टी-शर्ट पहने थी, लेकिन नीचे कोई कपड़ा नहीं था। फिर उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए। उस समय वह बैठी थी और दूध भी पिया था। यहां आकर क्या हुआ, हमें कुछ नहीं पता। दरिंदों ने हमाई बेटी छीन ली। पुलिस ने 2-3 लोगों को पकड़ा है।

रात 2 बजे घर से गायब हुई, फिर जंगल में मिली थी

एक फरवरी की रात 11 वर्षीय बच्ची खाना खाने के बाद चाचा और दादी के पास सोई थी। रात 2 बजे जागी दादी को वो गायब मिली। दादी ने शोर मचाया तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। 2 फरवरी की सुबह 10 बजे दादी और बुआ जंगल गई तो नीम के पेड़ के पास बच्ची बैठी मिली थी। वे बच्ची को घर ले आईं। पड़ोसी ने डायल-1098 पर कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची। यहां से भोपाल रेफर कर दिया था।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img