Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

जादू-टोने के शक में भाई का मर्डर, भतीजे पर हमला

खरगोन के बड़वाह में एक शख्स ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। भतीजे पर भी हमला किया।

वारदात रविवार सुबह 6 बजे बड़वाह के सुलगांव की है। आरोपी भूर सिंह को शक था कि भाइयों के जादू-टोना करने की वजह से उसकी पत्नी और दो बेटों की मौत हुई है। उसके खेत के ट्यूबवेल में पानी भी इसी वजह से सूख गया।

पुलिस के मुताबिक, सुलगांव निवासी गोविंद सिंह, भूर सिंह और सुरेश भाई हैं। गोविंद बड़ा, भूर सिंह मंझला जबकि सुरेश सबसे छोटा था। रविवार सुबह सुरेश गाय के लिए चारा लेकर खेत से लौट रहा था, इसी दौरान भूर सिंह (45) ने पीछे से उस पर कुल्हाड़ी मारी। सुरेश जमीन पर गिर पड़ा।

इसके बाद भूर सिंह बड़े भाई गोविंद के बेटे त्रिलोक के पीछे दौड़ा। गोविंद बाइक पर था। वह बाइक भगाता, इससे पहले भूर सिंह ने कुल्हाड़ी मार दी।

तीनों भाइयों के खेत पास-पास हैं घायल त्रिलोक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने छोटे भाई दिलीप को दी। दिलीप ने बाकी परिजन को बुलाया, फिर पुलिस को सूचना दी। परिजन सुरेश और त्रिलोक को लेकर बड़वाह सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। त्रिलोक का इलाज जारी है।

तीनों भाइयों के खेत एक-दूसरे से सटे हैं। त्रिलोक रोज रात को खेत में ही सोता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बेटे ने पुल से कूदकर किया था सुसाइड पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह ने बताया कि करीब 7 साल पहले भूर सिंह की पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद एक बेटे ने खलघाट पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दूसरा बेटा नशा करता था। बीमारी के बाद उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल, एक बेटा और बहू हैं।

उसके खेत में बना ट्यूबवेल करीब 3 साल पहले सूख गया था। बारिश के दिनों में ही ट्यूबवेल में पानी आता था। भूर सिंह को शक था कि जादू-टोना करके दोनों भाइयों ने उसके परिवार को खत्म कराया है। उनको भूखा मारने के लिए ट्यूबवेल भी सुखा दिया है।

गांव वाले समझाकर विवाद शांत कराते थे अर्जुन सिंह ने कहा- तीनों भाइयों के बीच में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है लेकिन बात थाने तक नहीं पहुंची। गांव के लोग ही परिवारों को समझाइश देकर विवाद शांत करवाते रहे हैं। खेत के विवाद को लेकर तहसीलदार ने भी दोनों पक्षों को समझाइश दी थी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img