Thursday, July 2, 2026
24.1 C
Bhopal

शिक्षा विभाग में नए प्रयोगों पर जबलपुर के कर्मचारियों ने लगाए आरोप

शिक्षा विभाग में किए जा रहे नए प्रयोगों को लेकर मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सवाल खड़े किए गए हैं। संघ का आरोप है कि चार वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग ने ब्लाक स्तर पर एरिया एजुकेशन आफीसर नियुक्त करने शिक्षकों की परीक्षा ली थी। लेकिन भर्ती आज तक नहीं की गई। अब सीएम राइज स्कूल खोलने फिर नया प्रयोग किया जा रहा है।

संघ के प्रांतीय महामंत्री याेगेंद्र दुबे ने जारी बयान में बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा नित्य नई योजना तैयार की जाती है। लेकिन जमीन स्तर पर इसका लाभ किसी को नहीं मिल पा रहा है। एरिया एजुकेशन की भर्ती के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन भर्ती आज तक नहीं हुई। अब सीएम राइज स्कूल के नाम पर शिक्षकों की लिखित चयन परीक्षा हो चुकी है, प्राचार्यों के साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। लेकिन परिणाम घोषित नहीं किए गए। संघ के अर्वेंद्र राजपूत, मिर्जा मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, मुकेश सिंह, मनीष चौबे श्यामनारायण तिवारी, मनीष लोहिया, राकेश पांडेय, मनीष शुक्ला, मनोज सेन, प्रणव साहू आदि ने ये प्रयोग बंद करते हुए शालाओं में कक्षावार, विषयवार योग्य शिक्षकों पूर्ति कर शिक्षा में गुणवत्ता लाए जाने की मांग की है।

कर्मचारी समूह बीमा योजना राशि दस लाख की जाए : मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष राबर्ट मार्टिन ने जारी बयान में बताया प्रदेश के कर्मचारियों की समूह बीमा योजना के अंतर्गत कर्मचारी समूह बीमा योजा की राशि दस लाख रुपये तक करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि तृतीय श्रेणी कर्मचारियों से योजना के तहत 200 रुपये प्रति माह काटे जा रहे हैं। जिसके तहत सिर्फ दो लाख तक का बीमा हो पा रहा है। समिति के गोपी शाह, विनय रामजे, हेमंत ठाकरे, गुडविन चार्ल्स, शहीर मुमताज, सुनील झारिया, उमेश ठाकुर, रवि जैन, एनोस विक्टर, जगदीश दीक्षित, नोराल्ड सिल्वराज, लक्ष्मी कुशवाहा आदि ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कर्मचारियों की समूह बीमा योजना राशि दस लाख रुपये की जाए।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img