Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल में एमबीबीएस छात्रा ने फांसी लगाई:

भोपाल के कोलार इलाके की दृष्टि सिटी में एमबीबीएस छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह राधा कृष्णा मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी और किराए के फ्लैट में रहती थी। मौत से 3 घंटे पहले ही उसने अपने माता-पिता से मुलाकात की थी और बताया था कि उसे एक दिन की छुट्टी मिली है। घर नहीं जाना चाहती, भोपाल में ही होली मनाऊंगी।

मंगलवार की रात उसका शव फ्लैट में मिला। बुधवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसआई जोगिंदर नेगी ने बताया कि रिमझिम श्रीवास्तव (21) पुत्री संजय श्रीवास्तव मूल रूप से उज्जैन की थी। वह एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा थी।

मंगलवार रात कई बार कॉल करने के बावजूद जब उसने फोन नहीं उठाया, तो उसके दोस्त उसे देखने फ्लैट पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तो उन्होंने उसे फांसी के फंदे पर लटका पाया।

दोस्तों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर घटनास्थल को सील कर दिया। अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन या दोस्त भी रिमझिम की आत्महत्या की कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं।

पिता बोले- आखिरी मुलाकात में कोई तनाव नहीं दिखा मृतका के पिता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि रिमझिम उनकी इकलौती बेटी थी। पढ़ाई में वह टॉपर थी। पिछले साल फर्स्ट ईयर में पूरे कॉलेज में थर्ड रैंक आई थी। बेटी पर किसी भी तरह का पढ़ाई का दबाव नहीं था। वह डेढ़ साल से भोपाल में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि मैं फार्मा कंपनी में डीसीएम हूं और एक मीटिंग के सिलसिले में मंगलवार को भोपाल आया था। होटल में ठहरने के कारण पत्नी भी साथ आई थी, ताकि बेटी से मुलाकात हो सके। मीटिंग के बाद मैंने उसे होटल पर ही बुला लिया। बातचीत के दौरान वह बिल्कुल सामान्य थी। श्रीवास्तव ने बताया-

होली पर बेटी को उज्जैन चलने को कहा था, लेकिन उसने कहा कि सिर्फ एक दिन की छुट्टी मिली है, इसलिए घर नहीं जा पाएगी और भोपाल में ही होली मनाएगी। शाम 7 बजे हम उज्जैन के लिए रवाना हुए। जब सोनकच्छ के पास पहुंचे, तो कॉल आया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

चाचा बोले- कॉलेज में ही कुछ हुआ होगा, जांच होनी चाहिए मृतका के चाचा एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि रिमझिम के तीन दोस्त लगातार उसे कॉल कर रहे थे। जब उसने फोन नहीं उठाया, तो वे उसके घर पहुंचे और वहीं मौत का पता चला। रिमझिम के मोबाइल की बारीकी से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कॉलेज के दबाव या तनाव की संभावना जताई और मामले की गहराई से जांच की मांग की।

Hot this week

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img