Saturday, November 14, 2026
16.1 C
Bhopal

होली से पहले इंदौर में मिलावट पर सख्ती

इंदौर में होली के त्योहार से पहले प्रशासन का अमला मैदान में उतर गया है। विभिन्न स्थानों पर खाद्य सामग्री की जांच करते हुए सैंपल लिए गए।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। साथ ही, आमजन और खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने के आसान तरीके भी बताए जा रहे हैं। अपर कलेक्टर गौरव बेनल ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तीन टीमें गठित की हैं, जो होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की विशेष निगरानी कर रही हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जांच के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के 16 सैंपल लिए हैं। अधिकारियों की टीम ने श्रीनाथ स्वीट्स, नमकीन बेकरी (छावनी) से मावा पेड़ा व मिल्क केक, श्रीजी नमकीन (आरएनटी मार्ग) से रतलामी सेव व बेसन, श्रीकृष्णा दूध-दही भंडार (छावनी) से पनीर व घी, एमएमबी होटल प्राइवेट लिमिटेड (छावनी) से मावा बर्फी व बेसन लड्डू, जैन मिठाई भंडार एंड नमकीन (देपालपुर) से मलाई बर्फी व दूध कतली और आराध्या स्वीट्स (देपालपुर) से मलाई बर्फी के सैंपल लिए।

Hot this week

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

होटल में नौकरी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क इलाके में एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img