Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

ग्वालियर में पूर्व बॉयफ्रेंड ने तुड़वाई शादी

ग्वालियर में एक युवती की सगाई उसके ही पूर्व बॉयफ्रेंड ने तुड़वा दी है। दो साल पहले युवती की इस लड़के से दोस्ती हुई थी। उस समय उसने खुद को इंजीनियरिंग का छात्र बताया था। दो साल बाद जब युवती को पता लगा कि उसका बॉयफ्रेंड आवारा और बेरोजगार है। इस पर युवती ने उससे दोस्ती तोड़ दी थी। हाल ही में युवती की सगाई तय हुई थी।

जिस पर पुराने दोस्त ने अपने साथ के कुछ फोटो-वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए। जिससे मंगेतर नाराज हो गया और उसने रिश्ता तोड़ दिया। घटना झांसी रोड बॉयज पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार है।

इंजीनियरिंग का स्टूडेंट बताकर दोस्ती की थी

थाटीपुर स्थित खलिफा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि दो साल पहले उसकी दोस्ती युवराज उर्फ गोल्डी रजक निवासी ललितपुर कॉलोनी से हुई थी। दोस्ती होने के बाद उनके बीच अच्छे सबंध हो गए। उसने खुद को इंजीनियरिंग का छात्र बताया था और अच्छे घर से होने की बात कही थी। पर इसी बीच युवराज जेल गया तो उसे पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड क्रिमिनल है। जिस पर उसने उससे संबंध तोड़ दिए। जेल से छूटकर जब युवराज बाहर आया तो वह सीधे उसके घर पहुंचा और शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन उसके आपराधिक व्यक्तित्व होने के चलते उसने शादी से इनकार कर दिया। उस समय तो वह वहां से चुपचाप चला गया।

शादी से इनकार करने पर युवती से मारपीट की

9 मार्च को जब युवती चेतकपुरी पर टेम्पो का इंतजार कर रही थी कि तभी युवराज वहां पर आया और अपने साथ चलने को कहा। जब उसने सगाई होने की जानकारी दी तो वह जबरन उसे लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचा। यहां पर उसके साथ शादी करने की बोला, जब उसने इनकार किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी।

मंगेतर को भेज दिए फोटो-वीडियो, तुड़वा दी सगाई

आरोपी युवराज ने युवती के निजी फोटो उसने मंगेतर को भेज दिए। जिसके बाद मंगेतर ने उससे सगाई तोड़ दी। सगाई तोड़े जाने का पता चलते ही युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की तो पता चला कि आरोपी अपने घर पर ताले डाल कर फरार हो गया।

झांसी रोड थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला ने बताया

पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी अपने घर से फरार है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img