Saturday, June 27, 2026
33.1 C
Bhopal

ढाई सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी पकड़ाया

इंदौर के परदेशीपुरा पुलिस ने 250 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी से तस्करी की कोशिश कर रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

टीआई आर.डी. कानवा की टीम होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए शहर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एमआर-4 रोड पर काले रंग की स्कॉर्पियो में एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से मौजूद है, जिसके पास ब्राउन शुगर है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को घेरकर रोका और उसमें बैठे युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम गुलशन नरगावें, निवासी देवगुराड़िया बताया।

पुलिस आरोपी की स्कॉर्पियो व मोबाइल जब्त कर उससे पूछताछ कर रही है।

आधा दर्जन थानों में मिले रिकार्ड

टीआई आरडी कानवा के मुताबिक गुलशन पर विजयनगर,खजराना,कनाडिया,राजेन्द्रनगर,भंवरकुआ में आबकारी एक्ट,एनडीपीएस और चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी नशा करने का भी आदि है। उसकी हरकतो के चलते पत्नी उसे छोड़ चुकी है। वह मूल रूप से बडवानी का रहने वाला है। आरोपी ने इंदौर में कुछ लाेगो को नशा देने वाले की जानकारी दी है। इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। पहले वह ड्रायवरी का काम करता था। लेकिन पिछले छह माह से ब्राउन शुगर बेचने का काम कर रहा था।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img