Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

थार चुराकर बोनट पर काटा दोस्त का बर्थडे केक

भोपाल के टीटी नगर इलाके में एक बदमाश ने अपने दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए SBI मैनेजर की थार कार चुरा ली। खास बात यह है कि मैनेजर सचिन गोखले का हाल ही में निधन हुआ है।

आरोपी को पता था कि मैनेजर का परिवार इन दिनों इंदौर में है, जिसका उसने फायदा उठाया और एसबीआई कॉलोनी से कार लेकर फरार हो गया।

बोनट पर काटा केक, फिर बेचने पहुंचा आरोपी तुलसीराम धिमीरे थार चुराने के बाद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा और अपने दोस्त के साथ उसका बर्थडे सेलिब्रेट किया। उसने बाकायदा कार के बोनट पर केक कटवाया और इसके बाद गाड़ी बेचने कबाड़ी के पास पहुंचा। यहीं उसका खेल खत्म हुआ और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

गेस्टहाउस केयरटेकर का भाई है आरोपी थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के मुताबिक, तुलसीराम एसबीआई गेस्टहाउस के केयर टेकर का भाई है। वह 9वीं पास है और मोमोज की दुकान पर काम करता है। तुलसीराम को बहुत अच्छे से पता था कि बैंक मैनेजर के निधन के बाद उनका परिवार इंदौर गया हुआ है और उनकी थार SUV कॉलोनी में खड़ी है। उसने योजना बनाकर चोरी को अंजाम दिया।

जब वह कार लेकर जा रहा था, तो गेस्ट हाउस के गार्ड ने उसे रोका। इस पर उसने बहाना बनाते हुए कहा कि सचिन गोखले का निधन हो गया है और उनके परिवार को इंदौर में गाड़ी की जरूरत है, इसलिए वह कार लेकर जा रहा है। बाद में जब मैनेजर के परिचितों को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी से पकड़ में आया तुलसीराम शिकायत के बाद पुलिस ने करीब 40 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस चोरी में कोई और भी शामिल था या नहीं।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img