Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

क्राइम ब्रांच ने डाली शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश

भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर में दो स्थानों पर दबिश देकर 385 लीटर अवैध शराब जब्त की है। जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार को होली के मौके पर शराब बंदी के चलते उक्त अवैध शराब खपाने की प्लानिंग थी।

पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सतीश राउत के कहने पर तस्करी करते थे। सतीश फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एडिशनल डीसीपी शेलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मानसरोवर काम्पलेक्स के बगल में देसी, अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है। मुखबिर के बताए स्थान पर टीम पहुंची और घेराबंदी कर शुभम भोपरे पिता रामू भोपरे (28) निवासी म.नं 27 सरगम टॉकीज के सामने शांति नगर को गिरफ्तार किया। मौके से कुछ शराब की बोतल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपने कमरे पर शराब का और स्टॉक रखा होने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर कमरे से शराब जब्त की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शराब सतीश राउत की है। वह केवल उसके के लिए कमिशन पर शराब का बेचने का काम करता है। शराब को होली के दिन बेचने के लिए स्टॉक किया था।

टीन शेड में छिपा रखी थी शराब

दूसरी कार्रवाई शांति नगर आंगनबाड़ी के पास की गई। यहां से पुलिस ने सचिन पासी (33) को गिरफ्तार किया। आरोपी सड़क किनारे शराब बेच रहा था। उसकी निशानदेही पर पास में स्थित टीन शेड में छिपा कर रखी शराब जब्त की गई। यहां से पुलिस ने 35 लीटर से अधिक शराब बरामद की।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img