Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

भोपाल में सीएम यादव ने खेली फूलों की होली

पूरे मध्यप्रदेश में होली की धूम है। सीएम हाउस में ब्रज की होली खेली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘आज भोपाल में होली रे रसिया’ गाया। राधा-कृष्ण पर फूल बरसाए।

इस दौरान फाल्गुनी गीत गाए गए। सीएम हाउस पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री यादव के साथ फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम सांसद-विधायक भी मौजूद रहे। इधर, भोपाल के इतवारा की उमराव दुल्हा मस्जिद के बाहर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाए हैं। ताकि जुमे की नमाज बिना किसी तनाव के अदा की जाए। वहीं, होली का जुलूस भी निकाला जा रहा है।

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने सीएम को गुलाल लगाया

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव ने डमरू बजाया। त्रिशूल संभाल कर होली का जश्न मनाया।

टैंकरों से छोड़ रहे रंगों की बौछारें

भोपाल के जुलूस में टैंकरों से हुर्रियारों की टोलियों पर रंगों की बौछारें छोड़ी जा रही है। लोग ढोल नगाड़ों पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे हैं।

पूर्व सीएम ने कहा- होली भाईचारे का त्योहार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, होली भाईचारे का त्योहार है। हिंदू, मुसलमान और ईसाई साथ मनाते आए हैं। बीच में इसे सांप्रदायिक रूप दे दिया गया था। वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों के साथ होली खेली और गुलाल लगा कर गले लगाया।

शिवराज के यहां होली का कार्यक्रम नहीं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल निवास पर इस बार होली का आयोजन नहीं होगा। सूत्र बताते हैं कि पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के निधन के चलते शिवराज सिंह होली पर बंगले पर कोई कार्यक्रम नहीं करेंगे।

पटवारी राऊ में मनाएंगे होली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने विधानसभा क्षेत्र राऊ में जनता और कार्यकर्ताओं के बीच होली मनाएंगे। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई देंगे।

बीजेपी ऑफिस में भी उड़ेगा रंग-गुलाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी होली के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा कार्यकर्ताओं को रंग-गुलाल लगाएंगे। दोपहर में भाजपा कार्यालय में होली का आयोजन होगा। बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता रंग-गुलाल लगाकर होली मनाएंगे।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img