Wednesday, November 11, 2026
17.1 C
Bhopal

इंदौर में सड़क पर चाकूबाजी कर भागे बदमाश

इंदौर में गुरुवार देर शाम चाकूबाजी की वारदात हो गई। सड़क पर ही एक मैजिक ड्रायवर को दो ई रिक्शा के ड्रायवरों ने चाकू मारे। इस दौरान वह सड़क पर भागते हुए लोगों के घरो में जाकर छिप गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां पर आसपास के थानों को अलर्ट किया गया। दोनों आरोपियों को तिलक नगर इलाके से पकड़ कर पलासिया पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

जानकारी के अनुसार पलासिया की विनोबा नगर मस्जिद के पास विशाल कुचवादिया पर मोनू उर्फ तितली उर्फ आदित्य और उसके साथी रंजीत सिंह ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों बदमाशों ने विशाल को हाथ और पीठ पर चाकू मारे। विशाल ने इस दौरान आरोपियों को धक्का दिया और भागते हुए संविद नगर में अनीश खान के घर में घुस गया। इसके बाद बदमाश चाकू लहराते हुए वहां से भाग गए।

सूचना के बाद यहां पर पुलिस पहुंची तो जानकारी लगी कि दोनों आरोपी घटना को अंजाम देकर तिलक नगर की तरफ भागे हैं। यहां टीम ने उन्हें चाकू के साथ पकड़ा और थाने ले गए। विशाल कुचवादिया ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि सवारी बैठाने को लेकर उनकी रास्ते में कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह नगर निगम के यहां से सवारी लेकर कनाडिया के लिए जा रहा था। आरोपी पलासिया इलाके के ही रहने वाले हैं। पलासिया पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

तेंदुए के हमले के बाद बाग मुगालिया ईको पार्क में वॉक पर रोक, इलाके में बाघ की भी आशंका

भोपाल। बाग मुगालिया स्थित लहारपुर ईको लॉजिकल पार्क में...

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

Topics

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, जेवर लूटने का प्रयास; एसपी से न्याय की गुहार

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img