Thursday, July 2, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर-भोपाल बायपास में तीन ट्रक आपस में टकराए

इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में सोमवार देर रात तीन ट्रक आपस में टकरा गए। जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की केबिन में दबने से मौत हो गई। वहीं एक ट्रक में सवार दो ड्राइवर घायल हुए है। पुलिस ने रात में सभी को एंबुलेंस से एमवाय भेजा है। बताया जाता है कि सबसे आगे वाले ट्रक ने लापरवाही से ब्रेक लगा दिया। जिस कारण दो ट्रक एक के बाद एक दूसरे में जा घुसे

तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बायपास की है। रात करीब 2 बजे के लगभग तीन ट्रक आपस में एक दूसरे से टकरा गए। जिसमें बीच का ट्रक चला रहा ड्राइवर देवी सिंह(40) पुत्र भागचंद निवासी बैरसिया भोपाल की केबिन में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवीसिंह के ट्रक के पीछे चल रहे ट्रक में सवार ड्राइवर मोहम्मद फारूख पुत्र शान निवासी कृष्णागिरी तमिलनाडू और उसका साथी ड्राइवर शारदा पुत्र एलोपन निवासी सालेम तमिलनाडु घायल हुए है। उनका एमवाय में उपचार चल रहा है।

आगे वाले ट्रक ने लगा दिए थे ब्रेक पुलिस ने फारूख के बयान लिए थे। जिसमें बताया कि देवीसिंह के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे। इसके बाद देवीसिंह ने अपना ट्रक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पीछे से फारूख का ट्रक घुस गया। जिसमें देवीसिंह की केबिन में दबने से मौत हो गई। फारूख राजस्थान से माल भरकर तमिलनाडु के लिए निकला था। हादसे में उसके भी पैर में फैक्चर हुआ है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img