Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

कारोबारी की 90 लाख की रेंज रोवर लेकर भागा ड्राइवर

इंदौर के पलासिया में रहने वाले कारोबारी राकेश अग्रवाल की 90 लाख रुपए की रेंज रोवर कार उनका ड्राइवर दुर्गेश तंवर लेकर फरार हो गया। जब कारोबारी ने जीपीएस ट्रैकर चेक किया, तो कार हरदा के रास्ते में थी। ड्राइवर को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला, जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सीएसपी तुषार सिंह की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इटारसी रोड पर नाकाबंदी की और कार को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। आरोपी दुर्गेश तंवर, जो खंडवा जिले के हरसूद का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया गया। पलासिया पुलिस ने कार को इंदौर लाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img