Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल के ऐशबाग में युवती ने किया सुसाइड

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में 25 साल की युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती प्राइवेट जॉब करती थी। वह अपने घर में अकेली थी।

पुलिस के अनुसार, युवती का नाम हेमा राजपूत है। उसने पंखे से लटककर आत्महत्या की है, लेकिन मौत का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मकान मालिक ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से निकाला और परिजनों को सूचित किया। शव का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

सड़क दुर्घटना में पति की हो चुकी मौत

परिजनों ने बताया कि युवती तीन साल पहले अपने पति को एक सड़क दुर्घटना में खो चुकी थी। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अभी तक आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मामले की गहन जांच चल रही है और संबंधित तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img