Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश में एंबुलेंस के ड्राइवरों से भी प्रशिक्षण के नाम पर राशि मांग रही जय अंबे कंपनी

प्रदेश में 108 एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस का संचालन अगले महीने से छत्तीसगढ़ की जय अंबे कंपनी करेगी। इसके पहले कंपनी ने कर्मचारियों की भर्ती शुरू की है। फिलहाल यह काम कर रही जेडएचएल कंपनी कर्मचारियों से जय अंबे कंपनी ने पेशेंट केयर ट्रेनिंग के नाम पर 17 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक शुल्क की मांग की है। कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी वह यही काम कर रहे हैं, फिर उन्हें किस तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए इतनी बड़ा शुल्क लिया जा रहा है। बड़ी बात तो यह है कि ड्राइवरों से भी इस प्रशिक्षण के लिए शुल्क की मांग की जा रही है ,जबकि उनका कहना है कि पेशेंट केयर से उनका सीधे तौर पर कोई लेना देना नहीं होता। 108 एंबुलेंस में इमरजेंसी मैनेजमेंट टेक्नीशियन के तौर पर काम करने वाले कई कर्मचारी तो ऐसे हैं, जो 5 साल से भी ज्यादा समय से जीवीके और उसके बाद जेडएचएल कंपनी में काम कर चुके हैं। इस संबंध में जय अंबे कंपनी के अधिकारी कुछ भी जवाब देने से बच रहे हैं।

एक मार्च से एंबुलेंस का संचालन करेगी जय अंबेजय अंबे कंपनी एक मार्च से प्रदेश में एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस वाहनों का संचालन करेगी। नई कंपनी के आने के साथ ही एंबुलेंस वाहनों की संख्या 606 से बढ़कर 1050 हो जाएगी। इसके अलावा जननी एक्सप्रेस वाहनों की संख्या भी 735 से बढ़कर 1020 हो जाएगी। एडवांस लाइफ सपोर्ट वाली एंबुलेंस भी हर जिले में दो हो जाएंगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img