Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल में मस्जिद के बाहर से बाइक चोरी

कोतवाली थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा इलाके में एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह घटना उस वक्त हुई जब फरियादी मृतजा मलिक (26 वर्ष) मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। घटना 16 मार्च की सुबह करीब 1 बजे की है। मुर्तजा ने अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक मस्जिद के बाहर खड़ी कर लॉक किया और नमाज अदा करने चले गए। जब वह करीब आधे घंटे बाद बाहर आए तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।

बाद में इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें तीन युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे ले जाते हुए नजर आए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फरियादी ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर बाइक बरामद करने और आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img