Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने किया सुसाइड

भोपाल के मानस भवन के पीछे स्थित आदिवासी मोहल्ला में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बॉडी को परिजनों ने बाथरूम में फांसी पर लटका देखा। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के फूफा बासू के मुताबिक सुसाइड से पहले आखिरी बार उनकी बिशन से मंगलवार शाम को बात हुई थी। तब उसे छोटे तालाब पर मछली का शिकार पर चलने की बात कही। मैंने समझाया आज नहीं कभी और चलेंगे।

बिशन (28) पुत्र आरमा फाल सीलिंग का काम करता था। उसके भाई अमन ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे बिशन के शव को चचेरे भाई ने बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सुसाइड से पहले भी उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। बस आर्थिक तंगी से परेशान रहने की बात अकसर करता था। लंबे समय से उसे काम नहीं मिल रहा था। इसी बात को लेकर परेशान रहता था।

पांच भाईयों में सबसे छोटा था

बिशन पांच भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन है। परिजन बिशन की शादी के लिए लड़की देख रहे थे। वह आर्थिक तंगी के कारण शादी के लिए फिलहाल हामी नहीं भरता था। हमेशा कहता था, जीवन कुछ स्थिर हो जाए, कमाई के अच्छे साधन हो जाएं तब शादी करूंगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img