Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

ज्वेलर्स शॉप से उड़ाए 1.13 लाख के चांदी के कड़े

अशोका गार्डन इलाके में सोमवार शाम एक ज्वेलरी दुकान से चार महिलाओं की गैंग ने 1.13 लाख रुपए कीमत के चांदी के कड़े चोरी कर लिए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस के अनुसार, सम्राट कॉलोनी निवासी शशिकांत सोनी की रिद्धि-सिद्धि ज्वेलरी के नाम से उनके घर के नीचे ही दुकान है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे शशिकांत अपने पिता को दुकान पर छोड़कर खाना खाने चले गए थे। शाम 4 बजे जब वे वापस लौटे, तो काउंटर पर रिपेयरिंग का सामान पड़ा था। शक होने पर उन्होंने जेवरात चेक किए, तो पाया कि काउंटर पर रखा चांदी के कड़ों का डिब्बा गायब था।

ऐसे की वारदात

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी का खुलासा हुआ। फुटेज में चार बुर्का पहनी महिलाएं नजर आईं। इनमें से तीन महिलाओं ने शशिकांत के बुजुर्ग पिता को बातों में उलझाया, जबकि चौथी महिला ने बड़ी सफाई से कड़ों का डिब्बा पार कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img