Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल की पॉश कॉलोनी में युवक को जमकर पीटा

भोपाल के एयरपोर्ट रोड की ऑर्किड मेजेस्टी कॉलोनी में एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बदमाश कॉलोनी के कवर्ड कैंपस में जबरन गेट खोलकर दाखिल होते और हंगामा मचाते दिखाई दे रहे हैं। घटना बुधवार देर रात की है। गुरुवार सुबह पुलिस ने बलवा-मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है।

एसआई कन्हैयालाल यादव ने बताया कि बुधवार रात कुछ लड़के कॉलोनी के गेट और आसपास शराब पी रहे थे। इस पर कॉलोनी वालों ने एतराज जताया। रहवासियों ने लड़कों को रोका, तो बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि लगभग दो दर्जन बदमाश डंडे लेकर कॉलोनी में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। एक युवक को सिर में डंडा लगने से चोट आई है। रहवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पहुंची के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग चुके थे।

जान बचाने घरों में घुसे रहवासी

फुटेज में युवकों को बेरहमी से मारपीट करते साफ देखा जा सकता है। कॉलोनी के रहवासी जान बचाने के लिए घरों में घुसते नजर आ रहे हैं। कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल है। बदमाश एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। डंडों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए जा रहे हैं। हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। फरियादी आनंद टहलानी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों ने कॉलोनी में करीब एक घंटे तक हंगामा मचाया। युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें सुबह 5 बजे तक दबिश देती रहीं। इस दौरान पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। बाकी बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img