Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत

भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह उनके पति ने उन्हें बेहोशी की हालत में बिस्तर पर देखा और 10:30 बजे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार, मृतका रिचा पांडे (25) की शादी चार महीने पहले सतना निवासी डॉ. अभिजीत पांडे से हुई थी। अभिजीत बीडीएस डॉक्टर हैं और एमपी नगर में एक निजी क्लिनिक चलाते हैं। दंपती शाहपुरा इलाके की एक कवर्ड कैंपस कॉलोनी में रहते थे।

हाथ में इंजेक्शन के निशान, संदिग्ध मौत

एएसआई महेंद्र चौकसे ने बताया कि बंसल अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शुरुआती जांच में डॉक्टर रिचा के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। हालांकि, मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

पति अभिजीत पांडे के मुताबिक, सुबह जब वे सोकर उठे तो पत्नी बेसुध हालत में बिस्तर पर पड़ी थी। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य एंगल पर भी जांच की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img