Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल में आग से झुलसी हवलदार की बेटी, मौत

हनुमानगंज इलाके में 24 साल की युवती आग से झुलस गई। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवती के पिता मप्र पुलिस में हवलदार हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत से पहले पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए थे।

थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना 16 मार्च की है। पूनम सूर्यवंशी (24) आग से गंभीर रूप से झुलस गई थी।

गुरुवार को पूनम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मच्छर अगरबत्ती (कॉइल) जला रही थी। वहीं पास में तारपीन का तेल रखा था। कॉइल जलाते समय तारपीन का ​तेल गिरने से आग भड़क गई और वह आग की चपेट में आ गई। उसकी चीखें सुन परिजन कमरे में पहुंचे और आग बुझा कर उसे अस्पताल ले गए। यहां शुक्रवार सुबह युवती ने दम तोड़ दिया।

पूनम बैंक में जॉब करती थी। उसके पिता अशोका गार्डन थाने में हवलदार हैं। हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img