Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत,मोबाइल से खुलेगा राज

भोपाल में डॉक्टर रिचा पांडे की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत से करीब 9 घंटे पहले डॉक्टर अपने भाई को आखिरी मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने अपने मोबाइल का पासवर्ड सेंड किया था।

परिजनों का कहना है कि मोबाइल में कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकता है, इसलिए पूरे मामले की बारीकी से जांच होनी चाहिए।

शुक्रवार सुबह 9:30 बजे डॉक्टर की बॉडी सबसे पहले उनके पति अभिजीत पांडे ने देखी थी, जबकि 10:30 बजे बंसल अस्पताल से थाना शाहपुरा पुलिस को सूचना दी गई। रिचा के पिता और मां ने दामाद पर बेटी की हत्या के आरोप लगाए हैं।

रिचा-अभिजीत ने की थी लव मैरिज

डॉ. रिचा पांडे (25) मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थी। उनकी शादी चार महीने पहले सतना के रहने वाले डॉ. अभिजीत पांडे से हुई थी। अभिजीत डेन्टिस्ट हैं।

उनका एमपी नगर में प्राइवेट क्लीनिक है। दंपती शाहपुरा में एक कवर्ड कैंपस में रहते थे।

रिचा और अभिजीत की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बताया। परिजनों की सहमति से 4 दिसंबर 2024 को लखनऊ में धूमधाम से उनकी शादी हुई। शादी के बाद से दोनों शाहपुरा में रह रहे थे।

अमेरिका में बहन, बेंगलुरु में रहता है भाई

रिचा की बड़ी बहन अमेरिका में सेटल है। भाई बेंगलुरु में जॉब करता है। पिता सरकारी डिपार्टमेंट इंजीनियर रहे हैं। लंबे समय तक उनकी पोस्टिंग भोपाल में रही। रिचा को हमेशा से ही पढ़ाने में इंट्रेस्ट था इसलिए वह बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर काम कर रही थी।

पिता बोले- बेटी निडर थी, सुसाइड नहीं कर सकती रिचा के पिता विनोद चंद्र पांडे ने बताया, होली पर बेटी चार दिन के लिए घर आई थी। सोमवार को ही लखनऊ से भोपाल लौटी थी। घर रहने के दौरान उसने किसी परेशानी का जिक्र कभी नहीं किया। गुरुवार रात 11:15 बजे मेरी उससे बात हुई है। तब भी उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। मेरी बेटी निडर थी।

वह सुसाइड जैसा कदम कभी नहीं उठा सकती। उसकी बॉडी पर कई जगह नील पड़ चुके हैं। उसे जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। मेरी बेटी जिंदगी में आगे बढ़ने वालों में से थी, वह होनहार थी। दामाद को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।

मां ने कहा- मुझे यकीन है बेटी की हत्या हुई रिचा की मां रेनू पांडे ने कहा, मुझे शक नहीं पूरा यकीन है दामाद डॉ. अभिजीत पांडे ने मेरी बेटी की हत्या की है। उसका आचरण शादी के बाद से ही ठीक नहीं रहा। दहेज में मकान दिलाने की मांग करता था। बेटी रिचा की शादी महज चार महीने पहले धूमधाम से की थी। नई-नई शादी होने के बाद भी दामाद बेटी का ध्यान नहीं रखता था। कई बार पांच-पांच दिन तक घर से बाहर रहता था।

पूछने पर बेटी को कुछ नहीं बताता। इन बातों को लेकर बेटी परेशान रहती थी, अकसर कॉल पर पति की करतूतों के बारे में बताती थी। उसकी एक ही शिकायत होती थी कि बिन बताए कई-कई दिन अभिजीत गायब हो जाता है। पता नहीं कहां रहता है, हालांकि बेटी शादी बचाने के लिए उसकी हरकतें सहती रही, नजरअंदाज करती थी।

हाथ में मिले इंजेक्शन लगाने के निशान

एएसआई महेंद्र चौकसे ने बताया कि बंसल अस्पताल से सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में डॉ. रिचा के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान मिले हैं। मामला संदिग्ध है। एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लेकर सुसाइड करने की आशंका है। परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य एंगल पर भी जांच की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

चाचा बोले- दामाद का आचरण ठीक नहीं था मृतक डॉक्टर के चाचा प्रकाशचंद पांडे का आरोप है कि दामाद का आचरण ठीक नहीं था। उसके एमपी नगर स्थित क्लीनिक में थर्ड जेंडर्स का आना-जाना अधिक था। दामाद ने पुलिस को गेट तोड़कर रिचा को अस्पताल पहुंचाने की बात कही है। हमें उसकी बातों पर शंका है। भतीजी की मौत संदिग्ध हालातों में हुई है। उसकी हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। उसके गले पर भी निशान हैं।

थाना प्रभारी बोले हर एंगल पर की जा रही जांच

टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है, हर एंगल पर मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img