ग्वालियर के महाराजपुरा थाना पुलिस ने गांजे की खेप लेकर आए एक तस्कर को एमिटी यूनिवर्सिटी तिराहे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर से गांजा जब्त कर पुलिस पूछताछ में जुट गई है। पुलिस अफसरों की मानें तो पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के बाद कुछ अन्य तस्करों की जानकारी मिल सकती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।
महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शनिवार रात एसआई रनवीर सिंह, पुलिस जवान भीकम, गोविन्द, ध्रुव, अनिल, गिर्राज और शैलेन्द्र के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे। एमिटी तिराहे पर पुलिस को एक युवक पैदल सड़क किनारे आता दिखा। पुलिस वाहन को देखकर झाड़ियों के रास्ते में जाने लगा। युवक को झाड़ियों के रास्ते जाता देख शंका के आधार पर उसे टोका तो वह भागने लगा। युवक को भागते देखकर पुलिस जवान भी पीछे भागे और उसे पकड़ लिया।
थैले में मिला गांजा
पकड़े गए युवक की तलाशी में उसके पास से थैले में गांजा की खेप मिली। पुलिस ने गांजा जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसकी पहचान भिण्ड निवासी हीरा उर्फ हामिद खान पुत्र लियाकत खान हाल निवासी डीडी नगर के रूप में हुई।




