Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

युवती को गोली मारने वाले आरोपी कैमरे में कैद

इंदौर के महालक्ष्मी नगर में हुए भावना उर्फ तनु सिंह हत्याकांड में दो नए सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। एक फुटेज में वह अपनी कार एक स्थान पर खड़ी कर पैदल जाती हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे फुटेज में एक आरोपी बुलेट पर किसी के साथ जाते हुए नजर आ रहा है।

इधर, भावना के मुंहबोले भाई रविवार को दो घंटे तक लसूडिया थाने में रहे, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मुंहबोले भाइयों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

लसूडिया थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अलग-अलग टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

फ्लैट में चली गोली, युवती की आंख में लगी थी

शुक्रवार 21 मार्च को लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में एक फ्लैट में ग्वालियर की रहने वाली भावना उर्फ तनु सिंह की आंख में गोली लग गई थी। उसके तीन दोस्त उसे किराए की कार में बैठाकर बॉम्बे अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

पहले अस्पताल का फुटेज आया सामने घटना वाली रात को घायल हालत में भावना को लेकर तीन लोग बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे थे। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में वे मारुति कार से घायल भावना को उतारकर स्ट्रेचर पर लेटाकर अस्पताल के अंदर ले जाते दिखे।

इसके बाद वे वहां से भाग गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई थी।

निपानिया क्षेत्र में कार छोड़कर हुए थे फरार

घटना वाले दिन के दो और सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। अस्पताल से भागने के बाद, कार में सवार दो युवक और एक युवती ने निपानिया क्षेत्र में जिस स्थान पर कार छोड़ी, वहां का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

फुटेज में देखा जा सकता है कि वे सड़क किनारे कार खड़ी करते हैं। इसके बाद पिछली सीट से युवती बाहर आती है। फिर को-ड्राइवर साइड और उसके बाद ड्राइवर साइड का दरवाजा खुलता है। ड्राइवर साइड से युवक बाहर आकर कार की जांच करता है।

इसके बाद को-ड्राइवर सीट पर बैठा युवक भी बाहर निकलता है। फिर युवती भी कार का निरीक्षण करती है। कुछ देर बाद को-ड्राइवर सीट से बाहर निकला युवक फोन पर किसी से बात करने लगता है और तीनों वहां से पैदल आगे बढ़ जाते हैं।

सीसीटीवी कैमरे में दिखे फरार आरोपी दूसरे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वे तीनों आपस में बात करते हुए आगे बढ़ते हैं। कुछ दूर चलने के बाद एक गली से बुलेट पर दो युवक आते हैं और एक युवक को अपने साथ बैठाकर वापस उसी गली में चले जाते हैं।

बाकी दोनों युवक-युवती भी उसी गली में पैदल-पैदल जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह रास्ता तुलसी नगर होते हुए महालक्ष्मी नगर जाता है। टीआई तारेश सोनी का कहना है कि जिस बुलेट पर बैठकर युवक गया है, उसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

पांच तस्वीरों में देखिए सीसीटीवी फुटेज

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img