Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

6 महीने में जयदीप प्रसाद से लोकायुक्त की कमान छीनी

मध्यप्रदेश सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। रविवार रात को गृह विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारने वाले प्रभारी महानिदेशक, लोकायुक्त जयदीप प्रसाद को 6 महीने में ही हटा दिया गया है। उन्हें अब एडीजी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई हैं। जयदीप प्रसाद को 24 सितंबर 2024 को जारी आदेश में लोकायुक्त संगठन का प्रभारी महानिदेशक बनाया गया था।

जयदीप प्रसाद की जगह योगेश देशमुख को लोकायुक्त में प्रभारी महानिदेशक बनाया गया है। वे अभी एडीजी, इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ए साईं मनोहर को इंटलीजेंस की कमान दी गई है। सीएम के ओएसडी राकेश गुप्ता को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण बनाया गया है। गुप्ता 5 महीने पहले 24 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ हुए थे।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लोटने के बाद एडीजी राजबाबू सिंह की पोस्टंग कर दी गई है। उन्हें पीएचक्यू में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया गया है।

गौरव राजपूत रीवा आईजी बने, डीआईजी को हटाया

मऊगंज जिले में एक घटना में एएसआई की हत्या के बाद डीआईजी, रीवा रेंज साकेत प्रकाश पांडे को हटा दिया गया है। उन्हें डीआईजी, पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह राजेश सिंह को रीवा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। राजेश सिंह के पास अभी डीआईजी, सेनानी 25वीं वाहिनी, विसबल भोपाल की जिम्मेदारी है। वहीं गौरव राजपूत को रीवा रेंज का आईजी बनाया गया है। गौरव राजपूत के पास अभी ओएसडी, गृह विभाग की जिम्मेदारी थी।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img