Wednesday, June 24, 2026
27.1 C
Bhopal

पुलिस पर फिर हमला, एएसआई का सिर फोड़ा

मध्यप्रदेश में पुलिस पर फिर हमला हुआ है। सीहोर में एक मामले को सुलझाने गई पुलिस टीम को लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। इस हमले में एक एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शनिवार रात को जिले के इछावर थाना क्षेत्र के खेरी गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां कमलेश नाम के युवक ने गेरूखान गांव की एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी। महिला के परिजनों को जब इस शादी की जानकारी मिली, तो वे गुस्से में आ गए।

इधर, कमलेश और उसके परिवार के लोग डर के मारे घर छोड़कर भाग गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला के परिजन ने गुस्से में आकर कमलेश के घर पर तोड़फोड़ की।

पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों से पीटा

ग्रामीणों ने जब पुलिस को घटना और तोड़फोड़ की सूचना दी तो इछावर थाने के एसआई रामनारायण धुर्वे दो आरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही पुलिस की टीम वहां पहुंची, महिला के परिजन और कुछ अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।

5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हेमराज, विशाल, गजराज, राहुल और भूरा नाम के शख्स पर पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप लगे हैं। हमले में एसआई रामनारायण धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश जारी है।

Hot this week

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...

भोपाल: पुलिस ने 2-2 हजार के इनामी तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

​भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय...

Topics

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img