Monday, June 22, 2026
29.7 C
Bhopal

अमीर बनने की चाह में गांजा तस्कर बने दो दोस्त

भोपाल में जल्द अमीर बनने की चाह में दो दोस्त गांजा तस्करी करने लगे। इससे पहले एक ट्रेन में पानी बेचने और दूसरा मजदूरी का काम करता था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 8.350 किलो ग्राम गांजा मिला है। यह गांजा अलग-अलग पैकेट में रखा गया था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसीपी मुख्तार कुरैशी के मुताबिक एक तस्कर की पहचान सचिन कुचबंदिया और दूसरे की निखिल जायसवाल के रूप में हुई।

काम के बीच गांजा तस्करों के संपर्क में आया आरोपी

आरोपी निखिल ट्रेन में पानी बेचने का काम करता था। इस बीच वह गांजा तस्करों के संपर्क में आ गया। वहीं, सचिन मजदूरी करता है। मुखबिर की सूचना के बाद कोहेफिजा में वीआईपी गेस्ट हाउस के पास तस्करों की घेराबंदी की गई।

तलाशी के दौरान दोनों के बैग से गांजा बरामद हुआ। यह गांजा कहां से लाए? इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। भोपाल पुलिस ने आम नागरिकों से ऐसे लोगों की जानकारी देने की अपील की है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img