Monday, June 22, 2026
31.6 C
Bhopal

आईपीएल में सट्‌टेबाजी कर रहे दो युवक पकड़ाए

रतलाम पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्‌टेबाजी करते हुए दो आरोपी को पकड़ा है। वह ऑनलाइन सट्‌टा आईडी से गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के मैच सट्‌टा लगा रहे थे।

माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि त्रिवेणी कुंड के पास से आशुतोष सोनीवाल (27) पिता संजय सोनीवाल निवासी तेजानगर रतलाम को पकड़ा। यह बाइक पर बैठकर मोबाइल से आईपीएल के गुजरात टाइटन्स विरूद्ध पंजाब किंग्स के मैच में मोबाइल में PARK 999 की सट्टा आईडी से सट्टा लगा रहा था। इसके पास से एक 10 हजार रुपए की कीमत का मोबाइल जब्त किया है।

दूसरे ने दी आईडी

थाना प्रभारी बोले पूछताछ में आरोपी आशुतोष ने बताया कि अनिल मेनी (40) पिता स्व. गोवर्धनदास मेनी निवासी भोयरा बावड़ी सिंधी गली रतलाम के द्वारा सट्‌टे की आईडी दी। अनिल मेनी ने ऑनलाईन एड के माध्यम से सट्टा वेबसाइट की जानकारी होना बताया। इसी आधार पर आरोपी अनिल द्वारा वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी व पासवर्ड बनाया।

यूपीआई के माध्यम से आईडी में बैलेंस डालकर आरोपी आशुतोष को सट्टा करने के लिए आईडी दी। माणकचौक थाना पुलिस ने आरोपी आशुतोष व अनिल के खिलाफ धारा 4 क मध्यप्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img