Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

कार ने युवक को 100 फीट तक घसीटा:बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी को पकड़ा था

ग्वालियर में एक युवक ने पत्नी के बॉयफ्रेंड पर कार से कुचलकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बुधवार शाम को एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक कार से युवक की पत्नी उतरती दिख रही है।

युवक ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो कार चला रहे प्रेमी ने उस पर कार चढ़ा दी। इतना ही नहीं कार के अगले पहिए के नीचे आए युवक को करीब 100 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना 20 मार्च को नाका चंद्रवदनी की बताई जा रही है।

पीड़ित युवक ने हालत में सुधार आने के बाद बुधवार को CCTV फुटेज के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। उसने बताया कि मुझे शादी के बाद से ही पत्नी पर शक था। 20 मार्च को उसे रंगे हाथ पकड़ा, तो उसके प्रेमी ने मुझे मारने का प्रयास किया है। वहीं, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

2016 में शादी हुई, दोनों को 2 बेटी, 1 बेटा सीएसपी रोबिन जैन के अनुसार तारागंज इलाके का रहने वाला अनिल पाल घर के नीचे स्टेशनरी की दुकान चलाता है। 2016 में अनिल पाल ने टेकनपुर निवासी रजनी पाल से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बेटी और एक बेटा हुआ। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

विवाद कर मायके जाने लगी तो शक बढ़ा इस बीच पत्नी आए दिन उससे विवाद कर मायके जाने लगी। इसके चलते पति को उस पर शक हुआ। एक दिन वह टेकनपुर स्थित ससुराल पहुंचा। यहां उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले मंगल सिंह कुशवाह के साथ दिखी। उसने उसे वीडियो कॉल पर बात करते हुए भी पकड़ा। जिससे उसका शक और गहरा गया।20 मार्च को रजनी पेट दर्द के बहाने जौरासी पर इलाज की बात बोलकर घर से निकली। शाम 6 बजे घर वापस आने की बात उसने कही थी। उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए पति अनिल नाका चंद्रवदनी स्थित बस स्टैंड पर जा पहुंचा।

पत्नी के प्रेमी को रोकना चाहा तो चढ़ा दी कार नाका चंद्रवदनी पर रजनी को प्रेमी की नीले रंग की कार से उतरते देखकर अनिल ने बीच सड़क पर कार रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भागने की कोशिश में पत्नी के प्रेमी ने उसे कार से कुचल दिया।

इस दौरान कार ने उसे करीब 100 मीटर तक घसीटा। इसके बाद प्रेमी भाग निकला। राहगीरों और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया।

अस्पताल से लड़खड़ाते पहुंचा SSP ऑफिस

बुधवार को अनिल जख्मी हालत में अस्पताल से सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां उसने पत्नी और उसके प्रेमी पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी का शादी से पहले से अफेयर चल रहा है। इसी अफेयर के चलते उसे जान से मारने की कोशिश की गई। उन दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img