Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल में प्रेम प्रसंग में युवक ने किया सुसाइड

भोपाल के ऐशबाग में रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसका अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद हुआ था। युवक के मोबाइल में परिजनों को विवाद की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें गर्लफ्रेंड की दोस्त उसे जानकारी देती है कि प्रेमिका ने हाथ की नस काट ली है और गुस्से में है।

परिजनों का कहना है कि हम शादी के लिए तैयार थे, लेकिन इस घटना ने सभी को झकझोर दिया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया था और शनिवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

उल्टियां करने लगा तो पिता से कहा, जहर खा लिया

शाकिर अली (30), पुत्र रहबर अली, निवासी अहमद अली कॉलोनी, ऐशबाग, भारत टॉकीज पर स्थित उजैर ऑटो डील पर काम करता था।

युवक के जीजा शाहिद अली ने बताया कि शुक्रवार रात शाकिर जहरीला पदार्थ खाकर घर लौटा। जब उसने उल्टियां करनी शुरू कीं, तो उसके पिता ने उससे बात की।

तब शाकिर ने खुद बताया कि उसने जहर खा लिया है और कहा, “ऑटो डील के मालिक उजैर भाई को कॉल कर दो, वे मुझे अस्पताल ले जाएंगे।”

शाहिद ने आगे बताया कि पिता ने मुझे कॉल कर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैं तुरंत शाकिर को हमीदिया अस्पताल लेकर गया, जहां कई घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

शाहिद ने बताया कि शाकिर का ऐशबाग में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती छोटी-छोटी बातों को लेकर शाकिर पर दबाव बनाती थी और जब वह बात नहीं मानता, तो हाथ की नस काटने और आत्महत्या करने की धमकी देती थी।

शाहिद का दावा है कि यही प्रताड़ना शाकिर की आत्महत्या की वजह बनी।

मोबाइल में मिलीं कॉल रिकार्डिंग्स

शाहिद ने कहा कि शाकिर के मोबाइल में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं।

  • एक रिकॉर्डिंग में गर्लफ्रेंड की दोस्त शाकिर से कहती है, “इसे (प्रेमिका) समझाओ, वह हाथ की नस काट रही है और खुद को नुकसान पहुंचा रही है।”
  • इसके जवाब में शाकिर कहता है, “इनका गुस्सा ही सब खराब कर रहा है। गुस्से में इसे कुछ समझ नहीं आता।”
  • एक अन्य ऑडियो में प्रेमिका खुद कॉल पर कहती है, “मैं चार बजे तक घर जा रही हूं। अगर घर जाने के बाद कॉल नहीं उठाऊं, तो घर आ जाना और मुझे ले जाना। मेरा दिल घबरा रहा है, अब और सहन नहीं कर सकती। बहुत परेशान हो चुकी हूं।”

युवक के सुसाइड करने की बात की रिकॉर्डिंग भी सामने आई

एक और ऑडियो में दूसरी युवती शाकिर से कहती सुनाई दे रही है, “प्रेमिका ने कमरे का गेट बंद कर लिया है और वह दरवाजा नहीं खोल रही है।”

इस पर शाकिर गुस्से में जवाब देता है, “उसे दस मिनट में गेट खोलने के लिए बोलो। नहीं तो मेरे पर्स में जो जहरीली गोली रखी है, उसे निकालकर खा लूंगा। जान देना क्या होता है, मैं बताऊंगा। मैं मर ही जाऊंगा।”

युवती उसे समझाने की कोशिश करती है और कहती है, “मैं प्रेमिका से बात करती हूं।”

युवती के भाई पर भी मारपीट के आरोप

शाहिद ने बताया कि तीन-चार दिन पहले प्रेमिका के भाई ने शाकिर को घर बुलाकर बुरी तरह पीटा था। शाकिर को कमरे में बंद कर मारा गया था, लेकिन इसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी।

शाहिद ने कहा, “हमें उनकी शादी से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन लड़की के घरवाले राजी नहीं थे। खुद लड़की भी साले पर गुस्सा करती थी।”

मृतक के पिता कैंसर पीड़ित

मृतक शाकिर के पिता कैंसर पीड़ित हैं और लास्ट स्टेज पर हैं। बेटे की आत्महत्या के बाद वे गहरे सदमे में चले गए हैं। शाकिर की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, और उसका एक बड़ा भाई मेहशर अली है।

टीआई बोले – डिटेल बयानों के बाद होगी आगे की कार्रवाई

ऐशबाग थाना प्रभारी (टीआई) वीबीएस सेंगर ने बताया कि “मृतक के परिजनों के विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img