Saturday, June 20, 2026
31.6 C
Bhopal

भोपाल में MANIT के जंगल में लगी भीषण आग

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) के जंगल में शनिवार सुबह आग लग गई। तेज हवा से आग भी तेजी से फैली और बड़े इलाके में लग गई। पिछले 4 घंटे से आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक 30 से ज्यादा टैंकर और दमकलें यहां आ चुकी हैं।

आगजनी की घटना सुबह 9 बजे हुई। हॉस्टल के पास झाड़ियों में आग फैल गई, जो बड़े इलाके में पहुंच गई। तुरंत पुल बोगदा एवं माता मंदिर फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दोपहर 1 बजे तक 6 दमकलें और 25 से ज्यादा टैंकरों के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। फायरकर्मी उमेशकुमार चैतन्य ने बताया कि आग बुझाने में 25 से ज्यादा कर्मचारी लगे हैं। कुछ जगहों पर आग लगी है, जिस पर काबू पा रहे हैं।

3 तस्वीरों में देखें मैनिट की आग…

हजारों पौधे जले आग से सबसे ज्यादा नुकसान पेड़-पौधों को हुआ है। हजारों पौधे जल गए। वहीं, झाड़ियों में भी आग लग गई। इस वजह से आग बेकाबू होती गई। फायरकर्मी उमेश चेतन, जितेंद्र कुमार, रिजवान, सलमान, नीलेश, अमित आदि भी आग बुझाने में जुटे रहे।

हॉस्टल के पास आग से बच्चे दहशत में आए मैनिट का एरिया करीब साढ़े 6 सौ एकड़ में फैला है। जिस जगह आग लगी, उससे कुछ दूर हॉस्टल भी है। धुएं की वजह से स्टूडेंट्स में दहशत फैल गई। हालांकि, आग की लपटों पर जल्दी काबू पाने से ज्यादा दिक्कत नहीं आई।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img