Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

‘आप फोन नहीं उठाते, कैसे नगर निगम कमिश्नर हो’

भोपाल के वार्ड-76 स्थित उड़िया बस्ती के एक मकान में सोमवार दोपहर में आग लग गई। आग की लपटें आसपास की झुग्गियों को भी चपेट में ले रही थी। तभी रहवासी दौड़े और आग बुझाई। 2 घंटे में आग काबू में आ पाई। आगजनी की सूचना मिलते ही खेल मंत्री विश्वास सारंग मौके पर पहुंचे। लेकिन बीजेपी पार्षद लकी राय और रहवासियों ने निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण की शिकायत कर दी।

पार्षद राय ने मंत्री सारंग को बताया कि निगम कमिश्नर को 3-3 बार मोबाइल पर कॉल किया, पर नहीं उठाया। फायर स्टेशन पर भी फोन लगाए लेकिन कुछ नहीं हुआ। इधर, बस्ती में आग फैल रही थी। यदि रहवासी खुद आग नहीं बुझाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह सुनकर मंत्री सारंग की नाराजगी भी बढ़ गई। उन्होंने मौके से ही निगम कमिश्नर को मोबाइल पर कॉल किया और फटकार लगा दी। कहा कि-

‘आप निगम कमिश्नर हो, पर आप फोन नहीं उठा रहे हो। मेरे फोन लगाने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी आई। जिसमें न तो हूटर है और न ही पानी। यदि बस्ती वाले खुद आग नहीं बुझाते तो आगजनी में कई जानें चली जाती। मजाक हो गया। क्या नगर निगम कमिश्नर हो भई। लोग किससे बोले, बताओ।’

झुग्गी बस्ती में फैल सकती थी आग

उड़िया बस्ती में कई झुग्गियां हैं। गनीमत रही कि रहवासियों की मदद से घर में लगी आग बुझा दी गई। यदि आग फैल जाती तो कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले सकती थी। जिस मकान में आग लगी, वह पूरी तरह से जल गया।

‘दिशा’ की बैठक में सांसद, विधायक-महापौर की दिख चुकी नाराजगी इससे पहले शुक्रवार को भोपाल में एक बैठक में नगर निगम कमिश्नर के नहीं आने से नाराज सांसद आलोक शर्मा बैठक छोड़कर चले गए थे। अधिकारी ने उनका फोन तक नहीं उठाया था। सांसद ने नगर निगम अधिकारियों के रवैये पर सख्त एतराज जताते हुए इसे भोपाल की जनता और जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया था। सांसद शर्मा पहली बार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मीटिंग ले रहे थे। इसी दौरान यह हालात बने थे। विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय का कॉल भी कमिश्नर ने नहीं उठाया था।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img