Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

पुलिस बयानों में रेप पीड़ित महिला आरक्षक का खुलासा

भोपाल पुलिस की महिला आरक्षक के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा रेप के मामले में पीड़िता के बयानों में बड़ा खुलासा हुआ है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे रिंग सेरेमनी कर चुका था। इस कार्यक्रम में उसके कई रिश्तेदार शामिल हुए थे। तब महिला को भरोसा हो चुका था कि आरोपी उससे शादी करेगा, इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए।

अचानक पीड़िता को आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। इस संबंध में आरोपी से बात की तो उसने पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े किए। यहां तक की अपने बेटे को भी स्वयं का होने से इनकार कर दिया और पत्नी से पीड़ित होने की बात कही। क्योंकि इंगेजमेंट हो चुकी थी और आरोपी पत्नी से तलाक लेकर जल्द उससे शादी करने का दावा कर रहा था।

लिहाजा पीड़िता ने उसकी बात पर भरोसा किया और आरोपी के पहले शादीशुदा होने की बात को नजरअंदाज कर दिया। अब आरोपी ने अचानक शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। उससे हर तरह का संपर्क खत्म कर दिया। तब पीड़िता ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

‘पीड़िता और आरोपी की मुलाकात पहली बार आर्मी एरिया में हुई थी’

महिला थाने की टीआई अंजना दुबे ने बताया कि पीड़िता और आरोपी वरुण प्रताप सिंह की मुलाकात आर्मी एरिया शाहजहांनाबाद में पहली बार हुई थी। पीड़िता आर्मी कैंटीन से कुछ सामान खरीदने परिचित के साथ गई थी। बाद में दोनों की फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने पहली बार आर्मी एरिया में स्थित अपने बंगले पर पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

आरोपी उसे शादी करने का भरोसा दिला चुका था। वह पहले से शादीशुदा था, इस बात की जानकारी उसने पीड़िता से छिपाई थी। जब फरियादी को इस बात का पता लगा तो उसने आरोपी से बात की। आरोपी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े किए। यहां तक की उसने बच्चा भी स्वयं का होने से इनकार कर दिया।

महिला आरक्षक को भरोसा दिलाया कि पत्नी से जल्द तलाक लेने वाला है। पीड़िता के साथ उसने रिंग सेरेमनी भी की थी, इस कार्यक्रम में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए थे। इस बीच आरोपी का हल्दवानी ट्रांसफर हो गया। इसके बाद आरोपी का रवैया बदल गया। पीड़िता की ओर से पर्याप्त साक्ष्य सौंपे गए थे, जिसके आधार पर 27 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई

एएससी बटालियन हल्द्वानी में पदस्थ है आरोपी

महिला थाने की टीआई अंजना दुबे ने बताया कि आरोपी वरुण प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सेना में ​लेफ्टिनेंट कर्नल बताया गया है और वर्तमान में एएससी बटालियन हल्द्वानी उत्तराखंड में पदस्थ है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img